Home » कालिंदी विहार के एक होटल में हुई शादी के बाद दुल्हन फ़रार, बाथरूम जाने का बहाना लगा हुई ग़ायब

कालिंदी विहार के एक होटल में हुई शादी के बाद दुल्हन फ़रार, बाथरूम जाने का बहाना लगा हुई ग़ायब

by admin
After the wedding in a hotel in Kalindi Vihar, the bride absconded, pretending to go to the bathroom.

Agra. मथुरा का एक परिवार लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। लुटेरी दुल्हन शादी के बाद अपने पति व ससुरालीजनों के साथ शादी को रजिस्टर्ड कराने के लिए परिवार के साथ अलीगढ़ के कोर्ट पहुंची लेकिन वहां बाथरूम के बहाने से लुटेरी दुल्हन रफूचक्कर हो गयी। पीड़ित बीती रात से उस होटल में डेरा जमाए हुए है जिस होटल में शादी हुई थी क्योंकि दुल्हन के परिजनों उस होटल को अपने रिश्तेदार का बताया था।

पीड़ित वीरपाल ने बताया कि उसकी शादी 24 अप्रैल को कालिंदी विहार स्थित एक होटल में हुई थी। वधू पक्ष के वीरपाल ने अपने साले का होटल बताया था। खंदौली सादाबाद रोड पर स्थित गोविंद नगर गांव का रहने वाले बंटी ने उनकी शादी करवाई थी। शादी सम्पन्न हो जाने के बाद रात के 3 बजे बहू को अपने साथ अलीगढ़ लेकर वर पक्ष के लोग रवाना हुए थे। उन्हें अलीगढ़ के कोर्ट में सुबह विवाह का रजिस्ट्रेशन कराना था। अलीगढ़ कोर्ट पहुँचने के बाद दुल्हन ने बाथरूम का बहाना लगाया और रफूचक्कर हो गयी।

दुल्हन के काफी देर तक वापस न लौटने पर फिर उसकी खोज भी शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने बताया कि लुटेरी दुल्हन अपने साथ एक साड़ी, तोड़िया, सोने की चेन और करीब 5000 कैश लेकर फरार हो गयी।

इस घटना के बाद पीड़ित वापस आगरा उसी होटल पहुंचा जहां उसकी शादी हुई थी। होटल के लोगों से बातचीत की तो पता चला की होटल के संबंध में भी झूठी बात कही गई थी। इस होटल में उस रात कई और शादियां भी कराई गई थी। पीड़ित वर पक्ष ने दी थाना एत्माद्दौला पुलिस को संबंध में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles