Home » ‘दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रही है ABVP’ – मनोज निखरा

‘दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रही है ABVP’ – मनोज निखरा

by admin
'ABVP is working above party politics' - Manoj Nikhra

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर का छात्र नेता सम्मेलन विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस के जुबली हॉल में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों, विशेषताओं, परिषद के कार्यों की जानकारी दी गई। अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि अभाविप ने क्या किया है उन्हें बताना चाहता हूं कि अभाविप ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रवाद की अलख जगाने का कार्य किया है और लगातार कर रही है। परिषद सदैव देशहित की बात करता है। परिषद ने अभी तक जो भी नारे दिए हैं उनके साथ जीना सीखा है, संगठन का हर कार्यकर्ता देश को सुरक्षित रखने के लिए सजग व तैयार है।

अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री जयकरण सिंह ने कहा की अभाविप जीवन की कमियों एवं त्रासिदयों को परिमार्जित करने का सफल एवं सार्थक उपक्रम है। जब- जब राष्ट्र में नैतिक मूल्य धुंधलाने लगे तब विद्यार्थी परिषद ने एक दीप जलाया। यह दीप मानव संस्कृति का आधार है और दीप का आधार है, नैतिक मूल्य। ऐसी ही एक सार्थक यात्रा है विद्यार्थी परिषद।

अंतिम सत्र में अभाविप के चुनाव अधिकारी डॉ बलराम कांत ने संगठन के महानगर व आगरा विश्वविद्यालय के साथ कॉलेजों की कार्यकारिणी का गठन किया। आगरा कॉलेज के शिक्षक डॉ बीके अग्रवाल को पुनः महानगर अध्यक्ष और कर्मवीर बघेल को महानगर मंत्री बनाया गया। विवि इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पुनीत कुमार को दी गई। इकाई मंत्री आर्यन नौहवार को बनाया गया। आगरा कॉलेज की कमान सुमित शर्मा और इकाई मंत्री कनक तोमर व आरबीएस कॉलेज की दीपू बघेल और कॉलेज मंत्री राघव उपाध्याय को सौंपी गई।

इस दौरान विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुणाल दिवाकर, प्रांत कार्यालय मंत्री रमन शर्मा, प्रांत सेवा कार्य प्रमुख सौरव, प्रांत राष्ट्रीय कला मंच संयोजक प्रशांत यादव, प्रांत से छात्रा प्रमुख आस्था शर्मा, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख चंद्रजीत यादव, प्रांत शोध कार्य प्रमुख मनमोहन सिंह एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles