Home » 32 वर्षीय युवक ने मासूम के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार

32 वर्षीय युवक ने मासूम के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार

by admin
A 32-year-old man tried to rape an innocent, escaped before police arrived

Agra. वहशी दरिंदों से मासूम भी बच नहीं पा रही है। इन मासूम बच्चियों को जान पहचान वाले लोग ही अपनी हवस का शिकार बना रहे है। नई घटना थाना ताजगंज क्षेत्र के तोरा पुलिस चौकी की है। 32 वर्षीय युवक ने पांच साल की मासूम को अपना निशाना बनाया, बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे तो आरोपी घर से भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी।

घटना शनिवार शाम की है। आरोपी युवक और बालिका के पिता एक ही मकान में किराये पर रहते हैं। बताया जाता है कि आरोपी बालिका को टाफी दिलाने के बहाने अपने घर में ले गया और शौचालय बंद करके गलत हरकत को अंजाम दिया।

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित बालिका के पिता किराये पर रहते हैं। जिस मकान में किराये पर रहते हैं, वह तीन मंजिला है। भूतल पर आरोपी जूता कारीगर राधे अपनी मां के साथ रह रहा था। पहली मंजिल पर मकान मालिक का परिवार, जबकि दूसरी मंजिल पर पीड़ित परिवार रहता है। राधे की उम्र 32 साल है। चार साल पहले उसे पत्नी छोड़कर चली गई थी।

आरोप के मुताबिक, शनिवार शाम को पांच बजे बालिका मकान मालिक के घर टीवी देखने जा रही थी। तभी सीढ़ियों पर आरोपी मिल गया। वह बालिका को टॉफी का लालच देकर अपने घर में ले गया। उसे शौचालय में बंद कर दुष्कर्म किया। बालिका रोने लगी। वह चीखने लगी। आवाज सुनकर घरवाले आ गए। वह तलाशते हुए आरोपी के घर में शौचालय की तरफ पहुंच गए। यह देखकर आरोपी राधे उसको छोड़कर भाग गया। घर में चीखपुकार मचने पर लोग जुट गए।

घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles