Home » तेज बारिश के चलते पेड़ गिरा, बाइक सवार की मौत

तेज बारिश के चलते पेड़ गिरा, बाइक सवार की मौत

by admin
Tree fell due to heavy rain, bike rider died

आगरा। फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास पर शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार के ऊपर पेड़ गिर गया। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी बाल-बाल बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के ग्राम नगला गडरिया निवासी विजय प्रकाश पुत्र करन सिंह अपने एक साथी के साथ शनिवार शाम बाह में से एक गमी में शामिल होकर वापस फिरोजाबाद लौट रहा था। फतेहाबाद क्षेत्र में बाईपास रोड पर शनिवार शाम हुई भारी बारिश के चलते वहां से गुजरते समय अचानक एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। जिसके चलते विजय प्रकाश उम्र करीब 45 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। अचानक पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। किसी तरह मृतक को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles