Agra. ट्रेन में सफर करने के दौरान एक रेलयात्री की तबियत अचानक से बिगड़ गई। उसके परिजनों ने उसे आगरा कैंट स्टेशन पर उतार लिया। यात्री को स्टेशन पर उलटियां हुई और उसकी मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रेल यात्री की मौत की सूचना आरपीएफ और क्षेत्रीय पुलिस को भी दी गई तो वहीं मृतक के परिजनों ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी फोन के माध्यम से इस घटना से अवगत करा दिया।
घटना चेन्नई एक्सप्रेस की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम रामसहाय है जो जलालाबाद फरुखबाद का निवासी है। परिजनों ने बताया कि मृतक लकड़ी का काम करता था। ट्रेन में सफर करने के दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ी। ट्रेन में भी उन्होंने उल्टियां कर दी थी। आगरा कैंट स्टेशन से उतर कर उन्हें फर्रुखाबाद जाना था लेकिन कैंट स्टेशन पर दोबारा से तबियत बिगड़ी और उल्टियां हुई। उसी दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।