Home » भाजपा पार्षद ने अर्धनग्न होकर दिया धरना, निगम अधिकारियों पर लगाया भेदभाव का आरोप

भाजपा पार्षद ने अर्धनग्न होकर दिया धरना, निगम अधिकारियों पर लगाया भेदभाव का आरोप

by admin

आगरा। निगम अधिकारियों द्वारा पार्षदों की सुनवाई ना होने से नाराज भाजपा पार्षद दल के सचेतक प्रकाश केशवानी उर्फ शेरा भाई नगर निगम में ही अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। पार्षद प्रकाश केशवानी को शर्ट उतारकर बैठा देखकर अन्य पार्षद भी एकत्रित हो गए और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने सुनवाई ना होने तक प्रकाश केशवानी के साथ धरने पर बैठने की बात कही।

मामला पार्षदों के कक्ष से जुड़ा हुआ है। पिछले दिनों भाजपा पार्षद दल के सचेतक प्रकाश केशवानी और अन्य पार्षदों ने मिलकर पार्षदों के कक्ष में AC लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन इस बात को 3 महीने बीत चुके और निगम अधिकारी लगातार उन्हें टहलाने का प्रयास कर रहे थे जिससे नाराज होकर भाजपा पार्षद प्रकाश केसवानी मुख्य अभियंता विद्युत संजय कटियार के ऑफिस में अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए।

पार्षद प्रकाश केशवानी का कहना था कि अधिकारी पार्षदों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं और उन्हें आम व्यक्ति की तरह टहलाने का प्रयास किया जा रहा जबकि निगम के हर अधिकारी और बाबू के कक्ष में AC लगा हुआ है। पार्षदों का कहना था कि यह भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र से लेकर प्रदेश और निगम तक भाजपा की सरकार है लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा पार्षदों की सुनवाई ना होना भाजपा पार्टी के लिए बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है कि जब उनकी ही अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे तो आम जनता की सुनवाई के ख्याल कौन रखेगा।

Related Articles

Leave a Comment