Home » डकैती के बाद हत्या, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

डकैती के बाद हत्या, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

by pawan sharma

आगरा। ताज नगरी आगरा में 7 घंटे के अंदर दो बड़ी वारदात घटित हुई जहां एक तरफ दोपहर को चिकित्सक के यहां आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया तो वही महज 7 घंटे के अंदर शाम को 7 बजे मलपुरा थाना क्षेत्र के आगरा दक्षिण बाईपास पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके लेखपाल को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जाता है कि लेखपाल रमेशचंद्र अपने साथी खचेर सिंह के साथ घर जा रहा था तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने खचेर सिंह और लेखपाल रमेश चंद पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में लेखपाल रमेश चंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खचेर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया है। खचेर सिंह को अर्जुन नगर के जावित्री देवी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ताजनगरी आगरा में डकैती और हत्या की वारदात कर बदमाशों ने आगरा पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। डकैती की घटना को अभी पुलिस खोल भी नहीं पाई थी कि हत्या की एक और वारदात ने पुलिस महकमे के होश उड़ा के रख दिए हैं।

लेखपाल रमेश चंद की सरेआम हत्या को लेकर लेखपाल संघ में तीखा आक्रोश है। पहले से हड़ताल कर रहा लेखपाल संघ ने लेखपाल रमेश चंद की हत्या को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है तो वहीं लेखपाल संघ ने आगरा के पुलिस प्रशासन से जल्द ही लेखपाल रमेश चंद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

अब देखना होगा कि ताजनगरी आगरा में गुरुवार को चिकित्सक के घर डकैती और शाम को लेखपाल रमेश चंद की हत्या की घटना को आगरा पुलिस कब तक खोल पाती है।

Related Articles

Leave a Comment