Home » पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, ग्रामीणों में हड़कंप, पुलिस छानबीन में जुटी

पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, ग्रामीणों में हड़कंप, पुलिस छानबीन में जुटी

by admin

आगरा। थाना बाह क्षेत्र के गांव राजा रामपुरा में एक महिला का शव गांव के बाहर खेतों में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस दृश्य को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है।

थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव राजा रामपुरा में एक महिला कल शाम को अचानक गायब हो गई जिसे परिजन रात भर ढूंढते रहे मगर महिला नहीं मिली। गुरुवार सुबह महिला का शव गांव के बाहर खेतों में पेड़ पर लटका हुआ मिला जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।

मौके पर क्षेत्राधिकारी बाह जगमोहन बटोला थानाध्यक्ष बाह बीआर दीक्षित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके महिला के शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति का आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों की माने तो महिला के घर में किसी बात को लेकर गृह क्लेश भी चल रहा था जिसे लेकर महिला ने आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस पता लगा रही है कि आखिर महिला की मौत कैसे हुई।

Related Articles