आगरा। केंद्र सरकार की ओर से भारत को स्वच्छ बनाने को जो अभियान शुरु किया है उसका असर आगरा में भी दिखाई दे रहा है। आगरा को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए निगम के कर्मचारी और अधिकारी जुटे हुए हैं तो समाज सेवी संस्था इंडिया राइजिंग भी इसमें पीछे नहीं है। इंडिया राइजिंग संस्था स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए शहर को साफ व सुंदर बनाए रखने में अपना अहम योगदान दे रही है।
रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत पूरे आगरा शहर को इंडिया राइजिंग सुन्दर बनाए की कवायदें कर रहा है। इस प्रयास को संस्था हर रविवार को करती आ रही है। आज रविवार को भी संस्था ने आगरा क़िले के आस-पास अपना यह अभियान चलाया। इसी दौरान वहाँ से निकल रहे विदेशी पर्यटक संस्था इस प्रयास को देखकर रुक गए।
विदेशी पर्यटकों ने भी संस्था की इस मुहिम में भाग लिया और सड़कों के किनारे दीवारों पर रंगों से आकर्षक पेंटिंग बनाई। अपने हाथों से रंग बिरंगे ब्रश से दीवारों को सजाया और संस्था के सभी सदस्यों से मिलकर ताजनगरी को सुंदर बनाने के किए जा रहे प्रयास की सराहना की।
विदेशी पर्यटकों की ओर से शहर के सौन्दरीयकरण के कार्य में मिले श्रम दान से संस्था के पदाधिकारी काफी उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि उनका यही जज्बा उनके शहर को स्वच्छ बनाता है और इस जज्बे की आगरा वासियों को जरुरत है।
संस्था के लोगो का कहना था कि प्रतिदिन आगरा किला देखने के लिए लाखो पर्यटक आते है और इस क्षेत्र की गन्दी तस्वीर को लेकर जाते है इसलिए इंडिया राइजिंग ने इस क्षेत्र की सुरत बदलने का प्रयासः किया है।