Home » आगरा में मौसम : लगातार दूसरे दिन गलन भरी सर्दी का सितम, सप्ताह भर राहत नहीं, इस दिन बारिश का अनुमान

आगरा में मौसम : लगातार दूसरे दिन गलन भरी सर्दी का सितम, सप्ताह भर राहत नहीं, इस दिन बारिश का अनुमान

by admin
Weather in Agra: Cold winter season for the second consecutive day, no relief for the whole week, rain forecast on this day.

Agra. पिछले चार दिनों से सर्दी ने जो सितम ढाहया है, उससे हर कोई परेशान है। आगरा जिले में ठंड इस समय चरम पर है। सोमवार को सूर्य देवता के दर्शन नही हुए और मंगलवार सुबह से ही यही हाल है दोपहर तक भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग ने आगरा में कोल्‍ड डे कंडीशन बताई है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में महज पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है।

अलाव का लोग ले रहे है सहारा:-

चार दिन से यहां धूप नहीं निकली है। इसका सीधा असर पर अब जन जीवन पर दिखाई दे रहा है। बच्‍चे और बुजुर्ग घरों में बंद हैं। सड़कों व कॉलोनियों में लोग अलाव जलाकर बैठे हैं और गलन भरी सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे है लेकिन मौसम अपने सबाब पर है।

अधिकतम और न्‍यूनतम तापमानों में गिरावट:-

आगरा में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान, दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह भी सूर्य देव नजर नहीं आए हैं। सुबह हल्‍का कोहरा रहा, जो 10 बजे तक पूरी तरह से छंटा नहीं है। सुबह से ही गलन का एहसास हो रहा है। बादल सुबह से छाए हुए हैं, इस वजह से आज भी दिनभर धूप नहीं निकलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज कोल्‍ड डे रहेगा, सर्द हवा चलती रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से 10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ था, यह 12.1 डिग्री रहा था। इसी के चलते गलन का अहसास हो रहा है।

पूरे सप्‍ताह राहत नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे सप्‍ताह सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है।19 जनवरी को कोहरा रहेगा, 20 और 21 जनवरी को बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होने का अनुमान है। 23 जनवरी तक फिलहाल सर्दी के चरम पर रहने के आसार व्‍यक्‍त किए गए हैं।

ताज पर सैलानियों की संख्या हुई कम:-

कोरोना ने पहले से ही सैलानियों की संख्या में गिरावट कर दी है। वहीं अब लगातार हो रही गलन भरी सर्दी ने सैलानियों के पैर थाम दिये है। ताजमहल पर सैलानियों की संख्या में मंगलवार को भी कमी देखी गयी। ताजमहल पहुँचने वाले सैलानी भी सर्द हवाओं से परेशान दिखे और उफ्फ यह सर्दी कहते सुनाई दिये।

Related Articles