Home » महिला के मेडिकल परीक्षण का वीडियो हुआ वायरल, हड़कंप

महिला के मेडिकल परीक्षण का वीडियो हुआ वायरल, हड़कंप

by admin

आगरा। चिकित्सकों को धरती का भगवान कहा जाता है लेकिन आजकल यही भगवान जिन पर मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी है वो विवादों में रहकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का विवादों से पुराना नाता है। दो दिन पहले मेडिकल के लिए आए मरीज और तीमारदारों से डॉक्टरों ने मारपीट की। जिसकी गूंज जिलाधिकारी कार्यालय तक गूंजी और उसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर एक जांच टीम भी बना दी गई।

लेकिन अब महिला के इलाज के दौरान आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने से यही चिकित्सक सुर्ख़ियों में है। यह वीडियो मेडिकल के दौरान ही बनाया गया है। फिलहाल पीड़ित महिला ने उसका वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ SSP से शिकायत की है। वहीं महिला ने सीएम योगी और पीएम मोदी दोनों से गुहार लगाई है।

दो दिन पहले अछनेरा के शेखान मोहल्ले से मरीज और तीमारदार मेडिकल के लिए पहुंचे थे। जहां उनका डॉक्टरों से विवाद हुआ। विवाद के बाद डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट भी की। इस मामले के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए एक टीम का गठन भी कर दिया। अब जिस महिला का मेडिकल डॉक्टरों ने किया था। उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वह महिला का विरोधी पक्ष है। इस वीडियो के वायरल होते ही आज फिर शेखान मोहल्ले में मारपीट शुरु हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी जांच के घेरे में आ गए। पीड़ित महिला ने बताया कि इस वीडियो को वायरल होने से सोशल मीडिया पर उसकी इज्जत नीलाम हुई है।

पीड़ित महिला का कहना है कि जिन्हें भगवान माना जाता है वही चिकित्सक इस घिनोनी हरकत को अंजाम देकर अपने पेशे को बदनाम किया है। अगर मेडिकल कॉलेज में ऐसा होता है तो न जाने कितनी महिलाओं के साथ इस तरह की शर्मनाक करतूत की गई होगी। पीड़िता ने साफ़ कहा कि वो चुप नहीं रहेगी। न्याय के लिए योगी और मोदी दोनों से गुहार लगाऊंगी।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सरोज सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में पहले से ही जांच टीम बनाई गई है। अब यह वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल पीड़ित महिला ने SSP से मामले की शिकायत की है जबकि डॉक्टर सरोज का कहना है कि वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। अगर ऐसा है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment