Home » यूपी रोडवेज एम्प्लॉयज ने कैबिनेट मंत्री से की क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार की शिकायत

यूपी रोडवेज एम्प्लॉयज ने कैबिनेट मंत्री से की क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार की शिकायत

by admin
UP roadways employees complained to the cabinet minister about the regional manager Manoj Kumar

Agra. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर के खिलाफ उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के विरुद्ध अनैतिक/नियम विरुद्ध/विधि विरुद्ध अनुशासन कार्यवाही एवम कर्मचारियों के निजी स्वार्थ में हो ट्रांसफर की शिकायत को लेकर उत्तर प्रदेश एम्प्लाइज यूनियन ने यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से उनके निजी निवास पर मुलाकात की और कर्मचारियों की समस्याओं के साथ निगम में प्रबंधक मनोज कुमार के कारण बढ़ रहे भ्रष्टाचार व कर्मचारियों के शोषण करने की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उत्तर प्रदेश रोडवेज एंप्लाइज यूनियन का ज्ञापन लिया और संबंधित परिवहन मंत्री को भेजने का आश्वासन दिया।

उत्तर प्रदेश में एंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री सत्यनारायण शर्मा का कहना है कि वित्तीय प्रबंधक मनोज कुमार पहले से ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और रोडवेज विभाग में भ्रष्टाचार अब दुगना हो चला है। इसका कारण है कि क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ट्रांसफर नीति को निजी स्वार्थ हेतु इस्तेमाल कर रहे हैं। लगातार कर्मचारियों के स्थानांतरण करके कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है जिससे भ्रष्टाचार भी पनप रहा है।

उत्तर प्रदेश एंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली दुलारे का कहना है कि क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा मनोज कुमार द्वारा ट्रांसफर नीति को पैसा कमाने का जरिया बना लिया गया है। आरएम आगरा का यह रवैया 2 वर्ष से लगातार जारी है। कर्मचारी ट्रांसफर को एक उद्योग बना लिया है जो थमने का नाम नहीं दे रहा है। दो साल से लगातार इधर से उधर ट्रांसफर की मार झेल रहा कर्मचारी बहुत प्रताड़ित एवं अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। आगरा क्षेत्र के प्रति कर्मचारी का लगभग दो से तीन बार एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर हो चुके हैं। अधिकांश कर्मचारी दलालों के माध्यम से ट्रांसफर को धनवल पर उसी स्थान पर रुकवा लेते हैं लेकिन कुछ गरीब/मजबूर कर्मचारी जिन पर दलालों को धन नहीं है देने को वो बेचारे बार-बार इस पीड़ा को झेल रहे हैं।

यूनियन के मंत्री सत्यनारायण शर्मा का कहना है कि कर्मचारियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया गया है। इतना ही नही आर एम आगरा द्वारा चलाए जा रहे ट्रांसफर उद्योग की शिकायत उत्तर प्रदेश शासन सहित प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ को की गई है। सत्यनारायण शर्मा का कहना है कि जब तक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पर कार्रवाई नहीं होती यूनियन का यह आंदोलन जारी रहेगा और यह आंदोलन उग्र भी हो सकता।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश रोडवेज एंप्लाइज यूनियन का ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि इस ज्ञापन पर उचित कार्रवाई होगी। यह ज्ञापन संबंधित मंत्री परिवहन को भेजेंगे और संबंध में वार्ता भी करेंगे जिससे किसी भी तरह का शोषण कर्मचारियों का न हो और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सके।

Related Articles