Home » “मैं चवन्नी नहीं, जो पलट जाऊं” वाले बयान पर बरसे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

“मैं चवन्नी नहीं, जो पलट जाऊं” वाले बयान पर बरसे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

by admin
Union Minister Dharmendra Pradhan lashed out at the remark of "I am not chawanni, who will turn away"

Agra. आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सपा-रालोद गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जयंत चौधरी के मैं चवन्नी नहीं, जो पलट जाऊं वाले बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘जयंत चौधरी बच्चे हैं, उन्हें मालूम ही नहीं है कि वह क्या कह रहे हैं।’ जयंत पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘जयंत नए-नए मैदान में उतरे हैं, उनको खुद नहीं पता कि पहली बार किस पार्टी से चुनाव लडे़ थे।’

आगरा के खंदारी कैंपस में बने जेपी सभागार में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा-रालोद गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने जाट समाज की भाजपा से नाराजगी को खारिज करते हुए कहा कि सर्वसमाज का साथ भाजपा के साथ है। उन्होंने जाट समाज के बडे़ नेताओं के साथ बैठक पर सफाई देते हुए कहा कि चुनाव में सर्वसमाज के पास जाना होता है। चुनाव उत्तर प्रदेश में है तो हम उत्तर प्रदेश में ही प्रचार करेंगे, विदेश में नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक तरफा मत मिलेगा। 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जयंत चौधरी को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि जयंत चौधरी बच्चे हैं। अभी-अभी मैदान में आए हैं। इनके बारे में जितना कम बात करें, उतना अच्छा है। जयंत चौधरी के पिता कितने दल-बदल चुके हैं। ये पहली बार किस गठबंधन से चुनाव लडे़ थे। हमें पता नहीं था कि इनका ज्ञान इतना कमजोर होगा। जयंत बच्चे हैं, बच्चों को माफ कर देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के 5 साल देखे हैं तो इससे पहले 2012 से 2017 तक की अखिलेश सरकार भी देखी है। इन 5 सालों में क्या हुआ यह जनता भली-भांति जानती हैं। खाली जमीन पर किसका अधिकार हुआ इसे जनता भुला नहीं सकती। जनता भली भांति जानती है कि कौन बेहतर है। जनता की याददाश्त कमजोर नहीं है। इस चुनाव में भाजपा को जनता का पूरा प्यार मिलेगा।

अखिलेश पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जो व्यक्ति चांदी की चम्मच को लेकर जन्मा हो वह असली समाजवाद को क्या जानेगा। उसका मूल वंश क्या पहचाने का असली समाजवाद। अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच कर उसे सामाजिक सुविधाएं और अधिकार देना होता है और इस कार्य को भाजपा भली-भांति कर रही है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles