Home » फतेहाबाद में यमुना नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, तलाश जारी

फतेहाबाद में यमुना नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, तलाश जारी

by admin
Two teenagers who went to bathe in Yamuna river drowned in Fatehabad, search continues

आगरा। फिरोजाबाद से यमुना नदी में नहाने आए दो किशोर फतेहाबाद क्षेत्र में ईंधन गांव के पास यमुना नदी में डूब गए जिनकी रविवार देर रात तक तलाश की जा रही थी परंतु उनका कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के गली नंबर एक निवासी यश पुत्र सुनील तथा उसका साथी मोहित पुत्र प्रेमपाल अपने साथियों के साथ फिरोजाबाद से रविवार को यमुना नदी में नहाने के लिए आए। फतेहाबाद क्षेत्र में पुल पार करके ही एक गांव में नहाने के लिए यमुना नदी में उतर गए। उसमें यश और मोहित गहरे पानी में डूब गये, उनके साथी किशोरों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसकी सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी गई स्थानीय गोताखोरों ने ढूंढने का प्रयास किया परंतु सफल नहीं हो सके। देर रात तक उनकी तलाश चल रही थी।

Related Articles