Home » सेल्फी लेते यमुना में गिरी दो छात्राएं, बचाने को नदी में कूदे गोताखोर

सेल्फी लेते यमुना में गिरी दो छात्राएं, बचाने को नदी में कूदे गोताखोर

by admin
Two girls fell in Yamuna taking selfies, divers jumped into the river to save

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को बटेश्वर में यमुना घाट पर सेल्फी लेते समय दो छात्राएं यमुना नदी में गिर गई। समय रहते गोताखोरों ने पानी में कूदकर छात्राओं को बचा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को तीर्थ बटेश्वर में बाबा भोलेनाथ के पूजा दर्शन के लिये भारी संख्या में भक्त पहुंचे थे। सोमवार दोपहर को फिरोजाबाद निवासी बीएससी की छात्राएं शिवानी एवं नेहा अपनी दादी शिवरानी के साथ बटेश्वर पूजा दर्शन के लिए आई थी। तभी दोनों छात्राएं बटेश्वर के यमुना महादेव घाट पर पत्थरों पर खड़ी होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगी। अचानक पैर फिसलने से बैलेंस बिगड़ गया और दोनों छात्राएं यमुना नदी के पानी में गिर गई। चीख-पुकार सुनकर पास में ही नाव पर बैठेगोताखोर करण सिंह भदोरिया, छुन्नी लाल वर्मा दोनों गोताखोरों ने यमुना नदी के पानी में छलांग लगा कर दोनों हो छात्रा किशोरियों को सुरक्षित समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। छात्राओं की दादी शिवरानी दोनों गोताखोरों की तारीफ करते हुए आशीर्वाद दिया। क्षेत्रीय लोगों ने गोताखोरों के नेक कार्य की जमकर सराहना की है।

रिपोर्ट – नीरज परिहार, तहसील बाह आगरा

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles