Home » Today in Indian History : 2 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

Today in Indian History : 2 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

by admin
Today in Indian History : Important Events of 2nd September

हमने भारतीय इतिहास में आज के दिन हुई समस्त घटनाओं को इस रिपोर्ट में समेटने का प्रयास किया है। हम इसी तरह प्रतिदिन आपको रिपोर्ट देने का प्रयास करेंगे। यदि आपको यह प्रयास पसंद आता है तो हमसे जुड़ कर सहयोग दें ताकि हम इसी तरह से अन्य रोचक व ऐतिहासिक जानकारियों को आपके साथ साझा कर सकें।

2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

अकबर ने 1573 में गुजरात फ़तह किया।
लंदन में 1666 को भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।
फ्रांस के राजा लुई चौदहवें की 1715 में मौत हुई, उन्होंने कुल 72 साल तक शासन किया।
पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने 1775 में जलावतरण किया गया।
अमेरिका में 1789 को राजस्व विभाग बनाया गया।
अंग्रेजो ने 1798 में हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।
ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद 1801 में फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
भूस्खलन के कारण 1806 में स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
इंग्लैंड का माओरी युद्व 1865 में समाप्त हुआ।
नीदरलैंड के हारलेम नेथ में 1867 को पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।
जापान में 1877 को सत्सुामा विद्रोह दबाया गया।
स्पेन अमेरिका युद्ध में 1898 को पहली बार ऑटोमेटिक मशीन गन का इस्तेमाल किया गया।
अमेरिका में 1903 को पहली हर्ली डेविसन बाइक का व्यावसायिक तौर पर निर्माण किया गया।
इटली और यमन में 1926 को हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने 1930 में यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी
हो ची मिन्ही ने 1945 में स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में 1969 को पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
कन्याकुमारी में 1970 को विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।
काला सागर में 1990 को सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
अमेरिका ने 1991 में औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
डरबन में 1998 को 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।
भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल 1999 में दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति –

जापान के युवराज हिराबुमि इतो का जन्म 1841 में हुआ।
केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का जन्म 1885 को हुआ था।
प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का जन्म 1941 को हुआ था।
फ़िल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म 1965 को हुआ था।
अभिनेता पवन कल्याण का जन्म 1971 को हुआ था।
मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म 1984 को हुआ था।
भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म 1988 को हुआ था।
भारतीय पार्श्वगायक इश्मीत सिंह सोढ़ी का जन्म 1989 को हुआ था।

2 सितंबर को हुए निधन –

भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन 1955 को हुआ था।
मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन 1976 को हुआ था।
मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन 2000 में हुआ।
विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन 2001 में हुआ।

Related Articles