Home » स्वतंत्रता दिवस पर ‘तिरंगा फाउंडेशन’ निकालेगा भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर ‘तिरंगा फाउंडेशन’ निकालेगा भव्य तिरंगा यात्रा

by admin

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फाउंडेशन संस्था द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी पूरी जानकारी फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में दी गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील दुबे ने प्रेस वार्ता में बताया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तिरंगा फाउंडेशन के तत्वाधान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे तिरंगा यात्रा होटल अमर से शुरू होकर फतेहाबाद रोड शमशाबाद रोड राजेश्वर मंदिर और उखर्रा रोड पर होते हुए कारगिल शहीद मोहन सिंह के स्मारक पर समापन होगी।

संस्थापक भोला पंडित ने बताया कि इस यात्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर हरिदास नागर महाराज, कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी, लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर महंत गोपी गुरु एवं मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी संयुक्त रूप से करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में आगरा विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनंद एवं मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सांसद सहित अन्य सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

अध्यक्ष सुनील दुबे ने जानकारी दी की यात्रा में भारत माता की छवि के साथ सैकड़ों दोपहिया, चार पहिया वाहनों के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

प्रेस वार्ता में राहुल चौधरी, डॉ संगीता शर्मा, सनी उपाध्याय, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment