Home » भाजपा मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, शहीदों को नमन

भाजपा मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, शहीदों को नमन

by admin

आगरा। आजादी के अमृत महोत्सव संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि विस्थापित परिवारों को आमंत्रित कर त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि एक और देश आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मना रहा है। वहीं एक दुखद सच्चाई यह भी है कि भारत पाकिस्तान के बंटवारे के कारण उस वक्त लाखों लोगों ने विभाजन की विभीषिका को झेला था। कितने ही लोग मारे गए थे और जो बचे थे वह एक भयावह दृश्यों से शायद जीवन भर उबर न पाए हों। आज भले ही वक्त के साथ इससे जुड़े घाव भर गए हों लेकिन निशान तो अभी भी कायम है। विभाजन विभीषिका को याद करने और इसी पीड़ादाई त्रासदी के बारे में युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश कई दशकों तक विभाजन की विभीषिका के दंश को झेलेगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी के अंतर्गत शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी के उपरांत महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में मौन जुलूस के रूप में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा विभाजन के दौरान विस्थापित परिवारों को आमंत्रित कर त्रासदी में प्राण कमाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी
इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी के माध्यम से भी युवा पीढ़ी को इस काले दिवस को अवगत कराया जाएगा।

भानु महाजन ने कहा यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव का जरिया बनेगा। 1947 में देश ने लाखों लोगों ने बलिदान के फल स्वरुप स्वाधीनता प्राप्त की थी लेकिन इसी दौरान देश को दो टुकड़ों में बांटे जाने का जख्म भी झेलना पड़ा। भारत के भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक , सांस्कृतिक, आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था। ऐसे में त्रासदी में प्राण गंवानेवाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस के आयोजन के जरिए भेदभाव दुर्भावना को खत्म कर एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के लिए संदेश दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों को हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस अभियान को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए जन जन का सहयोग लिया जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं तक इस मुहिम को सुदृढ़ करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डाकघर में लगेगी प्रदर्शनी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि डाकघर में प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की विभीषिका का स्मरण कर स्मृतियों और अभिलेखों को प्रदर्शनी के रूप में दिखाया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारत पाकिस्तान के बंटवारे से संबंधित किताबों को पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही विभाजन के दर्द को साझा करने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं और युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

प्रेस वार्ता में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व राज्य मंत्री विधायक डॉ जी एस धर्मेश, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, डॉ यादवेंद्र शर्मा, रोहित कत्याल, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment