आगरा। आरबीएस कॉलेज के इंजीनियरिंग संकाय में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले तीन छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की मांग पर तीनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।
बता दें कि 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था। आरबीएस कॉलेज के इंजीनियरिंग संकाय में कुछ छात्रों के स्क्रीन शॉट वायरल हुए। इसमें वे पाकिस्तान के जीतने पर जश्न मना रहे हैं। कॉलेज प्रशासन को यह बात पता चल गई थी फिर भी वह बात को दबाए रहा। कॉलेज प्रशासन पुलिस को सूचना देना भूल गया।
मंगलवार को युवा मोर्चा के भाजपा ब्रज क्षेत्र के मंत्री गौरव राजावत, शहर अध्यक्ष शैलू पंडित कई पदाधिकारियों के साथ कॉलेज परिसर में पहुंचे और हंगामा किया। बताया जा रहा है छात्र अरशद युसुफ, ईनायत अल्ताफ, शौकत अहमद को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।