Home » पूर्व मंत्री के भाई पर मुक़दमा लिखाने वाले पीड़ित ने मायावती और राजनाथ सिंह से लगाई सुरक्षा की गुहार

पूर्व मंत्री के भाई पर मुक़दमा लिखाने वाले पीड़ित ने मायावती और राजनाथ सिंह से लगाई सुरक्षा की गुहार

by pawan sharma

आगरा। पिछले दिनों धोखाधड़ी मामले में बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय और उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले विवेक अग्रवाल और उनके परिवार को जान का खतरा सताने लगा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से मिल रही धमकियों से घबराये पीड़ित विवेक अग्रवाल ने बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और आगरा जिले के पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को किया ट्वीट कर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और विनोद उपाध्याय से जान का खतरा बताया है और पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय इस समय आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा प्रत्याशी है और इनका राजनैतिक रसूख भी अच्छा खासा है। जिसको लेकर उन पर प्रभाव बनाया जा रहा है।

पिछले दिनों विवेक अग्रवाल ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया और आरोप लगाया था कि विनोद उपाध्याय ने धोखाधड़ी से उस जमीन का बैनामा उनके नाम किया जिस पर उसने लोन ले रखा था। इसके कारण वो उस जमीन पर अपना हक तक नही जता पा रहे हैं। इस जमीन के लिए उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये दिए थे।

फिलहाल इस ट्वीट ने राजनैतिक गलियारों में सरगर्मी तेज कर दी है क्योंकि सीमा उपाध्याय लोकसभा के चुनावी मैदान में है ।

Related Articles

Leave a Comment