पिछले काफी समय से अपने ट्विटर का इस्तेमाल न करने के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ब्लूटिक हट गया है। बताते चलें कि एम एस धोनी के ट्विटर पर लगभग 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। धोनी ने 8 जनवरी 2021 को आखिरी ट्वीट किया था। 2019 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हो गए थे और आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने चले गए थे।
https://twitter.com/msdhoni?s=08
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 के बाद से ही एमएस धोनी टि्वटर पर बहुत ट्वीट कर रहे थे। 2019 में धोनी ने कुल 7 ट्वीट किए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी आईपीएल 2020 में खेलते हुए नजर आए थे। ट्विटर के अलावा सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर भी धोनी बहुत कम एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी इंग्लैंड वर्ल्ड कप के बाद 1-2 पोस्ट ही किए हैं।