Home » रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों ने इस मांग लेकर कामकाज किया ठप, बढ़ी सरकार की मुश्किलें

रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों ने इस मांग लेकर कामकाज किया ठप, बढ़ी सरकार की मुश्किलें

by pawan sharma

आगरा। चुनाव की दहलीज पर खड़ी सरकार के सामने सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी भी अब पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर निकल पड़े हैं। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आर्मी बेस वर्कशॉप 509 पर रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी नेताओं का कहना था कि उनकी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना है। क्योंकि सेवानिवृत होने के बाद कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पुरानी पेंशन और अन्य मांगे बरसों से लंबित पड़ी हुई है। हर बार आश्वासन मिलता है लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश पनपने लगा है।

लगातार प्रदर्शन के दौरान अब कर्मचारियों के तेवर तल्ख नजर आ रहे है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी भी दे दी है। कर्मचारी नेताओं का कहना हैं कि सरकार से वार्ता का दौर चल रहा है। इस वार्ता के बाद जो नतीजा निकलेगा उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा

धरना प्रदर्शन कर रहे रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी इस बार आर पार की लड़ाई के मुड़ में है। कर्मचारियों के सख्त तेवरों से सरकार के भी पसीने छूटे हुए हैं देखना होगा कि सरकार अब क्या कुछ कदम उठाती है।

Related Articles

Leave a Comment