Home » तगादा करके घर लौट रहे व्यापारी को तमंचे के बल पर लूटा, शोर मचाने पर गोली मारने की दी थी धमकी

तगादा करके घर लौट रहे व्यापारी को तमंचे के बल पर लूटा, शोर मचाने पर गोली मारने की दी थी धमकी

by admin
The businessman returning home after being robbed was robbed on the strength of a gun, threatened to shoot for making noise

Agra. सदर थाना क्षेत्र के नेहरू एनक्लेव उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को अपना निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर तमंचा लगाया और 40,000 की नगदी लूट फरार हो गए। बताया जाता है कि व्यापारी रात को तगादा करके अपने घर लौट रहा था। घर से लगभग 200 मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेरकर कनपटी पर तमंचा लगाया और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। लगभग 11:30 बजे व्यापारी योगेश चौहान अपने घर वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी मयूरी गाड़ियां चलती है। रात को तगादा करके घर लौट रहे थे। घर से 200 मीटर की दूरी पर ही अज्ञात बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बनाया और जान से मारने की धमकी देते हुए ₹40000 लूट कर फरार हो गए।

पीड़ित योगेश चौहान बताते हैं कि बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकी और कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर शोर मचाया तो सीधे गोली मार देंगे। बदमाशों ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और जेब में रखे नकदी लूटकर फरार हो गए। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन मदद के लिए कोई भी मौजूद नहीं था।

Related Articles