Agra. पिछले 2 दिनों से लापता चल रही नाबालिग छात्रा का शव शनिवार को यमुना किनारे पर मिला। नाबालिग का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की गई तो शव पिछले 2 दिनों से लापता चल रही छात्रा का निकला। छात्रा का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेत्री की बहन है।
घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के समोदर घाट की है। यमुना किनारें लड़की का शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। जांच पड़ताल की गई तो शव नाबालिग छात्रा निवासी कुबेरपुर दलेलनगर का निकला जो दो दिनों से लापता चल रही थी। छात्रा के परिजनों ने पुलिस में किशोरी के लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
बताया जाता है कि 24 फरवरी को मृतका साक्षी सिकरवार अपनी माँ की डांट से क्षुब्ध होकर घर से चली गयी थी, तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नही लगा। हारकर परिजनों ने साक्षी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसका शव आज यमुना किनारें समोदर घाट पर मिला है।
फिलहाल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि छात्रा ने यमुना में कूदकर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9