Home » दूल्हे ने रखी दजेह की डिमांड, दुल्हन ने उठाया ये कदम

दूल्हे ने रखी दजेह की डिमांड, दुल्हन ने उठाया ये कदम

by admin

आगरा। दहेज़ प्रथा को ख़त्म करने के लिए सरकार ने कठोर कानून बनाये है, सामाजिक संस्थाएं समाज को जागरूक बना रही है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोगों की मानसिकता बदल नहीं रही है। ऐसा ही कुछ थाना फतेहपुर सीकरी के सामरा गांव में देखने को मिला। दहेज लोभी दूल्हे की मांग के चलते एक युवती ने शादी से इंकार कर दिया है। युवती की इस सोच के साथ ही युवती और उसके परिजनों ने भी खड़े हो गए है। युवती ने अब दहेज लोभी परिवार को जेल में पहुंचाने की ठान ली है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय थाने में की है।

लड़की के परिजनों ने बताया कि रिश्ता तय करते समय लड़के के पिता ने लड़के को लखनऊ में हॉस्पिटल में डॉक्टर बताया। उसके बाद प्रोफेसर बताया और उसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर। लेकिन हकीकत तो कुछ और ही निकली। लड़की पक्ष की जांच पड़ताल में लड़का जीतेंद्र एक हॉस्पिटल में कंपाउंडर निकला।

पहले तो लड़के और लड़के के पिता ने कहा कि आप की लड़की सरकारी नौकरी से है तो हमें दहेज की कोई जरूरत नहीं। लेकिन जैसे ही शादी के दिन नजदीक आए तो लड़के ने लड़की को किसी बहाने से मिलने के लिए बुलाया। उसने लड़की से कहा मुझे तिलक के समय 10 लाख रुपए नगद एवं 12 लाख रुपए की कार चाहिए और वह कार मेरे नाम होनी चाहिए। इसके अलावा फर्नीचर, ज्वेलरी आदि की भी डिमांड करने लगा। इस मामले में पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।

वहीं लड़की की मां ने बताया कि हमने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थी। मैरिज गार्डन बुक हो गया था और शगुन के कार्ड भी छप चुके थे। पर लड़के ने अपनी जिद्द के सामने एक न चलने दी। इसके बाद कई बार अपनी बेटी और अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए लड़की के दादा एवं फूफा लड़के के पिता के पास गुहार करने पहुंचे लेकिन लड़के और लड़के के पिता ने अपनी जिद्द के सामने किसी की एक न सुनी।

साथ ही लड़के ने धमकी देते हुए कहा कि अगर शादी में यह सब ना दिया तो वह शादी के बाद लड़की को छोड़ देगा। इसलिए लड़की के माता-पिता ने इस रिश्ते को खत्म करते हुए दहेज लोभी दूल्हे के खिलाफ पुलिस कप्तान आगरा वह थाना फतेहपुर सीकरी में तहरीर दी। वहीं पर लड़की के पिता ने बताया सगाई करते समय लड़के को ₹51,000 नगद एवं ₹50,000 भेंट व ₹12,000 के कपड़े और अन्य सामान भी लड़के पक्ष को दिया था।

सीओ अछनेरा नमृता श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की पक्ष के तरफ से एक शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment