Home » आगरा पहुंचे विशेष सचिव डॉ. मन्नान अख़्तर ने स्वास्थ्य व चिकित्सा व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण

आगरा पहुंचे विशेष सचिव डॉ. मन्नान अख़्तर ने स्वास्थ्य व चिकित्सा व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण

by admin
Special Secretary Dr. Mannan Akhtar reached Agra, did surprise inspection of health and medical arrangements

Agra. उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. मन्नान अख्तर ने जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण की सूचना पर सीएमओ आगरा भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सीएमएस ए के अग्रवाल, सीएमओ सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ विशेष सचिव डॉ मन्नान अख्तर ने पूरे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने को है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आने की जानकारी दी है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सभी चिकित्सा सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल आगरा में भी कोरोना की आपात स्थिति से निपटने के लिए क्या व्यवस्थाएं हैं, इसका निरीक्षण करने के लिए डॉ. मन्नान अख़्तर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश आगरा आए थे। उन्होंने जिला अस्पताल के कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल में लगे उपकरण व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

ऑक्सीजन प्लांट भी देखा

बताया जाता है कि विशेष सचिव ने जिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट की भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता और आपूर्ति के बारे में जाना, साथ ही किसी भी आपदा में निपटने के लिए बैकअप में क्या व्यवस्था है इसकी भी जानकारी ली।

चिकित्सा सुविधाएं मिली दुरुस्त

डॉ मन्नान अख्तर विशेष सचिव का कहना था कि कोरोनावायरस की लहर से निपटने के लिए अभी से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को कैसे बेहतर इलाज मिलेगा, यह सब जानने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में जिला अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है जिससे अगर कोई कमी हो तो कोरोना वायरस की लहर आने से पहले उस कमी को दूर किया जा सके।

Related Articles