Home » आगरा में भीमराव आंबेडकर के चित्र पर कालिख पोती, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

आगरा में भीमराव आंबेडकर के चित्र पर कालिख पोती, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

by admin
Soot granddaughter on Bhimrao Ambedkar's portrait in Agra, conspiracy to spoil the atmosphere

आगरा (01 June 2022 Agra News)। आगरा में बुधवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश। डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर कालिख पोती।

मामला थाना अछनेरा के किरावली स्थित गांव गोपऊ का है। यहां बुधवार को असामाजिक तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया। असामाजिक तत्वों ने दीवार पर बने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर कालिख पोत दी। जब गांव वालों को जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। लोग एकत्रित हो गए। उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पुलिस को दी गई।#agranews

शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद तत्काल ही पेंटर को बुलाकर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का दूसरा चित्र बनवाया गया।

पुलिस ने बताया, इस तरह की शांति व्यवस्था और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कुछ असामाजिक तत्वों ने पहले भी की थी। पुलिस जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ग्रामीणों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

बसपा जिलाध्यक्ष तहसील मुख्यालय पहुंचे
मामले को बढ़ता देख बसपा के जिलाध्यक्ष मौके पर आए और उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। दोषी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही किए जाने को एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कहा कि जल्द जांच कर अराजकता फैलाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles