Home » अपहृत अधिवक्ता का कोई सुराग न मिलने पर शिवपाल यादव ने योगी सरकार को घेरा

अपहृत अधिवक्ता का कोई सुराग न मिलने पर शिवपाल यादव ने योगी सरकार को घेरा

by admin

फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर हमला बोला है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव शिकोहाबाद के एस के एच गैस्ट हाउस में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है जिसका नया उदाहरण फिरोजाबाद का वह अधिवक्ता है जिसका अपहरण हो गया और पुलिस अभी तक उसका सुराग नहीं लगा पाई है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की अब कोई चीज बची नही है। अगर प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक होती तो अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं होते और लगातार बढ़ रहे अपहरण जैसे मामलों में कमी आती। उनका कहना था कि सरकार प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तो ध्यान नहीं दे रही बल्कि उनका पूरा ध्यान सी.ए.ए और एन.आर.सी पर है।

सीएए को लेकर उन्होने कहा कि देश की अखण्डता के लिए यह कानून सही नही है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है इसलिए इसमें सभी धर्मों के लोगों का सम्मान होना चाहिए।

Related Articles