Home » कासगंज दंगे पर क्या बोले बीजेपी नेता, देखिये नेताओं का बयान

कासगंज दंगे पर क्या बोले बीजेपी नेता, देखिये नेताओं का बयान

by pawan sharma

आगरा। 69वें गणतंत्र दिवस पर कासगंज में शुरू हुआ उपद्रव बवाल तोड़फोड़ फायरिंग और आगजनी का प्रकरण अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीसरे दिन भी कासगंज में जमकर बवाल हुआ तोड़फोड़ हुई और आगजनी हुई ।

कासगंज का यह बवाल और उपद्रव पूरे प्रदेश में छाया हुआ है तो वहीं ताजनगरी आगरा में आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक योगेंद्र उपाध्याय और भाजपा महानगर के अध्यक्ष विजय शिवहरे कासगंज में हुए बवाल पर खुलकर बोले।

एक प्रेस वार्ता के दौरान कासगंज मुद्दे पर बयान देते हुए बीजेपी के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह अराष्ट्रीय मानसिकता के लोगों की घिनौनी करतूत है जिन लोगों ने घटनाक्रम को अंजाम दिया है। बीजेपी विधायक ने खुलकर कहा यह वही मानसिकता के लोग हैं जिनसे हम आज तक लड़ते आए हैं। अभी वह समझ रहे हैं कि यह वही पुराना शासन है मगर अब उन्हें समझ लेना चाहिए कि इस देश में रहना है तो वंदेमातरम कहना है।

बीजेपी के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे भी कासगंज में हुए बवाल पर खुलकर बोले। कासगंज मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि ये वही दुष्ट लोग हैं जिन्होंने तिरंगा यात्रा पर हमला किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने तिरंगा यात्रा पर हमला करने वाले लोगों को देशद्रोही बताया और कासगंज बवाल में मृतक चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है।

कासगंज मुद्दे पर बीजेपी नेताओं के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है और भारतीय जनता पार्टी नेताओं के नेताओं ने कासगंज में हुए तिरंगा यात्रा पर हमले पर आरोपियों को दुष्ट और देशद्रोही बताया और चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है।

Related Articles

Leave a Comment