Home » हार के बाद राजबब्बर ने की बैठक, बदलाव के आसार

हार के बाद राजबब्बर ने की बैठक, बदलाव के आसार

by pawan sharma

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने इस हार को लेकर संगठन की मैराथन बैठकों का दौर शुरु कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दो दिवसीय बैठक लखनऊ प्रदेश मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में बुलाई। इस बैठक में संगठन के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी, लोकसभा प्रत्याशी और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यो ने भाग लिया। बैठक में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री संजय सिंह, और सांसद पी एल पुनिया,ने भी शिरकत की।

राजबब्बर ने सभी पार्टी नेताओं से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बार बार अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिए जाने पर चर्चा की गई जिसको लेकर सभी ने एक स्वर में राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने की बात कही। बैठक के दौरान के प्रस्ताव भी पास किया गया जिसमें राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर बने रहने पर अपनी सहमति दी और सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास भी कराया। इसके बाद लोकसभा चुनाव में यूपी की शर्मनाक हार पर मंथन शुरु हुआ।

बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों ने भाग लिया जिनसेे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ता की ओर उनसे पूरी जानकारी जुटाई। सूत्रों की माने तो प्रत्यशियों ने हार का ठीकरा संगठन पर फोड़ा है। बताया जाता है कि प्रत्याशियों ने उन पदाधिकारियों के नाम गिनाए है जिन्होंने इस चुनाव के प्रत्याशी विरोधी काम किया है।

इसके साथ ही संगठन में बदलाव की प्रक्रिया भी जल्द शुरु होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही शहर व जिला अध्यक्षों पर गाज गिर सकती है।

Related Articles

Leave a Comment