Home » दक्षिण विधानसभा के संभावित प्रत्याशी के नेतृत्व में निकाली गई प्रतिज्ञा पदयात्रा, ‘भाजपा हटाओ महंगाई घटाओ’ के लगाए गए नारे

दक्षिण विधानसभा के संभावित प्रत्याशी के नेतृत्व में निकाली गई प्रतिज्ञा पदयात्रा, ‘भाजपा हटाओ महंगाई घटाओ’ के लगाए गए नारे

by admin
Pratigya padyatra was taken out under the leadership of a potential candidate of the South Legislative Assembly, slogans of 'BJP hatao inflation reduction'

Agra. महंगाई के विरोध में दक्षिण विधानसभा के संभावित प्रत्याशी सुगम शिवहरे के नेतृत्व में भाजपा हटाओ महंगाई घटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संभावित प्रत्याशी सुगम शिवहरे के नेतृत्व में निकाली गई प्रतिज्ञा पदयात्रा खंडेलवाल धर्मशाला से शुरू हुई जो ढाकरान चौराहा, मंटोला, बिजली घर व मुस्लिम बस्तियों में भ्रमण करती हुई फुव्वारा स्थित अग्रसेन मूर्ति पर माल्यार्पण करके नाई की मंडी धर्मशाल पर जाकर समाप्त हुई। प्रतिज्ञा पदयात्रा के दौरान महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और लोगों से भाजपा को हटाने का आह्वान किया गया।

प्रतिज्ञा यात्रा में उमड़ा सैलाब:-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुगम शिवहरे के नेतृत्व में निकाली गई प्रतिज्ञा पदयात्रा में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनमानस ने प्रतिज्ञा पदयात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया। युवा वर्ग की भी भागेदारी अच्छी रही तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर इस यात्रा को सफल बनाया।

Pratigya padyatra was taken out under the leadership of a potential candidate of the South Legislative Assembly, slogans of 'BJP hatao inflation reduction'

महंगाई के विरोध के हुआ प्रदर्शन:-

सुगम शिवहरे के नेतृत्व में निकाली गई प्रतिज्ञा पदयात्रा को साकार बनाने और इस यात्रा के उद्देश्य को पूरा करने के लिए महंगाई के विरोध में प्रदर्शन व नाटक हुआ। संभावित कांग्रेस प्रत्याशी सुगम शिवहरे के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और सईया तो बहुत कमात है महंगाई डायन खाए जात गाना गाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया।

मंटोला में हुआ जोरदार स्वागत:-

प्रतिज्ञा पदयात्रा के मंटोला में पहुँचते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने सुगम शिवहरे के नेतृत्व में निकाली गयी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जगह जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने सुगम शिवहरे, वरिष्ठ कांग्रेसी और पदयात्रा में शामिल सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया।

भाजपा सरकार पर बोला हमला:-

संभावित प्रत्याशी सुगम शिवहरे ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई पर किसी भी तरीके से लगाम नहीं लगा पा रही है। खाद्य वस्तुएं हो या फिर हरी सब्जी सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब की थाली दो वक्त के खाने से भी नही भर पा रही है और सरकार आंखें मूंदे बैठी है क्योंकि उसके पास तो खाने पीने के लिए कोई कमी नहीं होगी।

Pratigya padyatra was taken out under the leadership of a potential candidate of the South Legislative Assembly, slogans of 'BJP hatao inflation reduction'

संभावित प्रत्याशी सुगम शिवहरे का कहना था कि प्रतिज्ञा पदयात्रा के माध्यम से हम लोगों के बीच पहुंचे हैं।इस प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन विरोधी नीतियों को लोगों के सामने रखा है और उन्हें बताया है कि इस तरह से इस सरकार में महंगाई बढ़ी बेरोजगारी बढ़ी और इन दोनों के कारण अपराध बढ़ा लेकिन सरकार निरंकुश है इससे कोई सरोकार नहीं है कि जनता कितनी पीड़ित है। अब जनता वर्तमान सरकार की हर चाल को समझ चुकी है कि चुनाव के आते ही किस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए जबकि आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। किसान बिल वापस हुए जबकि इस बिल को वापस करने के लिए किसानों द्वारा चलाए गए आंदोलन में लगभग 700 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। इन सब का हिसाब जनता 2022 के चुनाव में देगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी जामिलुद्दीन कुरैशी और राम टंडन का कहना है कि कांग्रेस हाई कमान के आदेश पर प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली जा रही है। आज इस प्रतिज्ञा पदयात्रा में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है जो साबित करता है कि लोग भाजपा से किस कदर परेशान है। एक तरफ महंगाई तो दूसरी ओर बेरोजगारी ने कमर तोड़ दी है। इन समस्याओं के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब वर्ग को है क्योंकि उसके पास खाने को कुछ नही है तो वही रोजगार के लिए भी दर दर भटकना पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनुज शिवहरे का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दीदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया है। उनके द्वारा जो जनता के हित और देश के विकास के लिए प्रतिज्ञा की गई है। उन प्रक्रियाओं से रूबरू कराया गया है। इन प्रतिक्रियाओं को जानकर आम जनमानस उत्साहित है और कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कह रहा है। प्रतिज्ञा पदयात्रा के माध्यम से आम जनमानस को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही इन 5 सालों में भाजपा के शासनकाल में जन विरोधी स्थितियां बनी है उनसे भी रूबरू कराया जाएगा। एक तरफ तो भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार जीरो टोलरेंस भ्रष्टाचार का दावा करती है लेकिन उसे वास्तविक स्थिति नहीं दिखाई देती। यही हाल बढ़ते अपराध को लेकर है।भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि गाना गा रहे हैं कि आप भयमुक्त वातावरण में हैं लेकिन अपराध चरम पर है आधी आबादी सुरक्षित नहीं है लेकिन यह भी भाजपा और उसके जनप्रतिनिधियों को नजर नहीं आता। प्रतिज्ञा पदयात्रा के माध्यम से इन्हीं मुद्दों से लोगों को रूबरू कराना है ताकि अब जनता जागरूक बन सके।

Related Articles