Home » पूर्व केंद्रीय मंत्री पहुंचे पिनाहट, पीड़ित व्यापारी को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

पूर्व केंद्रीय मंत्री पहुंचे पिनाहट, पीड़ित व्यापारी को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

by admin

आगरा। पिनाहट कस्बा में 24 तारीख को हुई कपड़ा व्यवसाई वीरेंद्र गुप्ता के यहां लाखों रुपए की लूट और पत्नी की हत्या की वारदात के बाद पीड़ित परिवार को संवेदनाए व्यक्त करने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य पहुँचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

उनका कहना था कि सूबे में कानून व्यवस्था नाम की चीज ही नही है। अपराधी बेलगाम है। दिन दहाड़े लूट डकैती के साथ हत्याए हो रही है लेकिन वर्तमान सरकार सिर्फ सत्ता में रहने के लिए कैसे कैसे हथकण्डे अपनाये, सिर्फ इसी पर ध्यान दे रही है। जनता से इस सरकार को कोई सरोकार नही है।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उनके इंसाफ के लिए लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ी जाएगी। कांग्रेस द्वारा इस हत्याकांड और कानून व्यवस्था की बदहाली को विधान सभा में उठाने की बात कही।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने साफ कहा कि अगर जल्द से जल्द इस हत्याकांड का खुलासा नही हुआ और अपराधियों की गिरफ्तारी नही हुई तो कांग्रेस प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष कांग्रेस आगरा मनोज दीक्षित, सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles