Home » 5 जनवरी को आगरावासी साईकल चलकर देंगे पर्यावरण जागरूकता का संदेश

5 जनवरी को आगरावासी साईकल चलकर देंगे पर्यावरण जागरूकता का संदेश

by admin

आगरा। जीवन को सरल बनाने के लिए विज्ञान ने पहिए का अविष्कार किया था, लेकिन हम आराम पसंद हो गए और उसके अधिक से अधिक इस्तेमाल के आदी हो गए। हमारी इसी कमजोरी ने हमें बीमारी देना शुरु कर दिया है। आज जरूरत है, साइकिल को अपनाकर और जहरीले धुएं से बचकर पर्यावरण सुधार की, ये कहना था परफेक्ट प्लानर्स संस्था के अध्यक्ष हिमांशु गंभीर का। दरअसल संस्था के द्वारा पर्यावरण जागरूकता के लिए पांच जनवरी को गो ग्रीन साइक्लोथोन का आयोजन किया जा रहा है जिसका पोस्टर और टी-शर्टस विमोचन होटल मोती पैलेस पर किया गया। हिमांशु गंभीर ने बताया कि 5 जनवरी को प्रातः 8 बजे संजय प्लेस कॉस्मॉस मॉल से शुरू होने जा रहे साइकिलिंग कार्यक्रम में आगरावासी सदर तक साईकिल चला कर पर्यावरण बचाओ का सन्देश देंगे।

आयोजक मन्नत सचदेवा से बताया कि हमें एक बार फिर साईकिल की तरफ लौटना होगा ताकि शरीर स्वस्थ रहे। प्रौद्योगिकी ऐसी हो जो पर्यावरण का नुकसान न करें। हमें प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए। 5 जनवरी को प्रातः 8 बजे साइकिल रैली का शुभारंभ एसपी रेलवे जोगेन्द्र सिंह हरी झंडी दिखा कर करेंगे। संजय प्लेस से सदर होती हुई साइकिल पर आगरा दौड़ेगा जिसमे स्कूली बच्चे, अधिकारी, व्यवसायी व पर्यावरण प्रेमी भाग लेंगे और विभिन्न स्थानों से होती हुई गो ग्रीन साइक्लोथोन वापस कॉसमॉस मॉल पहुँच कर समाप्त होगी। पर्यावरण जागरूकता पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पौधारोपण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से साइकिलिस्ट प्रमोद कटरा, सुबोध वर्मा, अंशुल अग्रवाल, अनुज अशोक, उमंग शिवहरे, सागर कपूर, अंकुर वर्मा, सुगंधा कत्याल, भरत असानी, अमित शर्मा, रोहित अग्रवाल, शुभांगी बंसल, सुनील खेतरपाल, आनंद राय, अर्पित अग्रवाल, नेहा पुरी, सनी रामवानी, दिग्विजय अजय, प्रतीक अग्रवाल, प्रियंका मलिक, श्वेता अबुजा, रौनक सलूजा, यतिन गंभीर, मिशिमा, मीता, उमर, निमिशा आदि मौजूद रहे।

Related Articles