Home » देखिए मुख्यमंत्री योगी के करीबी नेता

देखिए मुख्यमंत्री योगी के करीबी नेता

by pawan sharma

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थियों के विसर्जन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा के बटेश्वर इलाके में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जैसे ही हेलीपैड पर उतरा और साथ में आगरा जिले के जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया कदम से कदम और ताल से ताल मिला कर चल रहे थे।
जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया ने मुख्यमंत्री की अगवानी की गुलदस्ते भेंट किए और उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला बटेश्वर के यमुना रानी घाट के लिए रवाना हुआ। वीडियो में भी आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि जहां-जहां सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ चल रहे थे ।साथ में जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया की चहल कदमी भी देखी जा रही थी।

हालांकि श्याम भदौरिया और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की साथ में चलते वीडियो बीजेपी नेताओं और पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के बीच में चर्चा का विषय रही।

माना जा रहा था कि जिले के अध्यक्ष श्याम भदौरिया मुख्यमंत्री के बेहद करीबी हैं । यही वजह थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया को बार-बार टकटकी निगाहों से पीछे देखते थे। तो श्याम भदौरिया भी हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन करते थे।

तकरीबन 15 मिनट तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर के रानी घाट पर अस्थियां विसर्जन के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष कंधे से कंधा मिलाकर साथ में खड़े हुए थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला जैन मंदिर के लिए रवाना हुआ। जैन मंदिर में बीजेपी नेताओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया बिल्कुल करीब नजर आए।

यानी साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इस समय सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के संपर्क में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया हैं। जैन मंदिर के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का काफिला दोबारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ।

जहां बीजेपी जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया योगी आदित्यनाथ के करीब ही नजर आए। जहां देखो वहां जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया का वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में ही वायरल हो रहा है।

यह वीडियो बीजेपी नेताओं पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि इस समय बीजेपी के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी हैं।

बटेश्वर में डेढ़ घंटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रवास के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया कंधे से कंधा और ताल से ताल मिला के नजर आए । जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीछे पलटकर देखते थे । तो श्याम भदौरिया हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते थे।

Related Articles

Leave a Comment