Home » लोक जनशक्ति पार्टी ने स्व. पार्टी संस्थापक रामचंद्र पासवान की मनाई जयंती

लोक जनशक्ति पार्टी ने स्व. पार्टी संस्थापक रामचंद्र पासवान की मनाई जयंती

by admin

आगरा। नव वर्ष के उपलक्ष्य में लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद एवं दलित सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. रामचंद्र पासवान की जयंती को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा के रूप में मनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गरीबों की सेवा की और उन्हें जरूरमंदो को जरूरत का सामान भी उपलब्ध कराया। इस अवसर पर बोदला रोड गोविंद धाम कॉलोनी में राजकुमार पचौरी के आवास पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ जगदीश सिंह तोमर ने की। पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

इस बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक रामचंद्र पासवान के जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यशैली से रूबरू कराया। जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह तोमर ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने एक ऐसा नेता खोया है जिन्होंने गरीब दलित के उत्थान के लिए कार्य किया और उनके अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी। ऐसे नेता को शत शत नमन हैं।

जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह तोमर का कहना था कि पार्टी को जिले में मजबूत करने का कार्य चल रहा है। विपक्ष के कई बड़े नेता उनके संपर्क में है जो पार्टी के लिए कार्य करना चाहते है। अभी पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चल रहा है।

लोकजन शक्ति पार्टी युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह राणा ने कहा कि पार्टी नव वर्ष के उपलक्ष में ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक तक स्वच्छता अभियान चला रही है जिससे लोगों में स्वच्छता को लेकर अच्छा संदेश जाए और पार्टी की नीतियों से भी लोगों को रूबरू कराकर उन्हें पार्टी से जोड़ा जा सके।

इस बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को गले लगाकर नव वर्ष की बधाई दी।

इस मौके पर वीरेंद्र, शहर अध्यक्ष विपिन निवेश, युवा जिलाध्यक्ष पदम सिंह, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जयपाल सिंह जुरेल, मुकेश परमार, कमल सिंह गोला, देव ठाकुर, देवेंद्र चौहान, अरुण चौहान, महिला जिलाध्यक्ष जय श्री सामंत, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शर्मा बैठक में मौजूद रही।

Related Articles