Home » भोपाल से आगरा शुरू हुई इंडिगो फ्लाइट, 18 यात्री पहुंचे खेरिया एयरपोर्ट

भोपाल से आगरा शुरू हुई इंडिगो फ्लाइट, 18 यात्री पहुंचे खेरिया एयरपोर्ट

by admin
Indigo flight started from Bhopal to Agra, 18 passengers reached Kheria Airport

Agra. इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट बंदी के बाद एक बार फिर शुरू हो गयी है। रविवार को यह फ्लाइट आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। इस फ्लाइट से पहले दिन 18 यात्री भोपाल से आगरा आए। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हवाई उड़ाने स्थगित कर दी गईं थीं। अब फिर से उड़ान सेवा शुरू होकर धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है।

लखनऊ से आगरा के बीच उड़ान शुरू करने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार से भोपाल और आगरा के बीच बहुप्रतीक्षित उड़ान को शुरू किया। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आगरा आएगी। आगरा से भोपाल का सफर महज 1.25 मिनट में पूरा हो जाएगा। रविवार को भोपाल से आगरा की फ्लाइट शुरू हुई तो पहले दिन 18 यात्री भोपाल से आगरा आए।

बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस ने 10 अक्तूबर से भोपाल आगरा के बीच उड़ान शुरू करने की जानकारी पहले ही दी थी। फ्लाइट का समय पहले ही तय किया जा चुका था। यह उड़ान भोपाल से आगरा 1.35 मिनट में आएगी। भोपाल से यह 11.35 बजे चलेगी और 1.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेगी, जबकि 20 मिनट तक ठहर कर दोपहर 1.30 बजे आगरा से उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे भोपाल पहुंच जाएगी।

Related Articles