Home » भारतीय किसान संघ किसानों को जैविक खेती के प्रति करेगा जागरूक

भारतीय किसान संघ किसानों को जैविक खेती के प्रति करेगा जागरूक

by admin

अलीगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर में भारतीय किसान संघ का प्रांतीय अभ्यास वर्ग (प्रशिक्षण वर्ग) किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री (संघ प्रचारक) दिनेश कुलकर्णी ने भारत माता और भगवान बलराम एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रांतीय अभ्यास वर्ग में युवा किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि किसान संघ ऐसे अभ्यास वर्ग लगाकर किसानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। किसान संघ किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समर्थ बनाता है। कुलकर्णी ने कहा कि कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किसान संघ का राष्ट्रवादी स्वावलंबी किसान, सम्पन्न ग्राम, समर्थ भारत बनाने का दत्तोपंत ठेंगड़ी के सपने के संकल्प को पूरा करेगा।

प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा कि किसान संघ कार्यकर्ता जिले से ग्राम पंचायत समिति तक संगठन की रचना करे। उन्होंने संगठन मजबूती पर जोर दिया। शिवकांत दीक्षित ने कहा कि 8 ,9 अगस्त को शामली में जैविक किसानों का सम्मेलन होगा जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सर कार्यवाह भैया जी का मार्गदशन मिलेगा।

किसान संघ प्रान्त अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने बताया कि 30 जून से पहले सभी जिलों में जैविक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और किसानों को जैविक खेती कराने के लिए प्रेरित किया जायेगा, किसान संघ एक जून से 15 जून तक ग्राम सम्पर्क अभियान प्रान्त के सभी जिलों में चलायेगा और किसानों की समस्या सुनेगा। मोहन सिंह चाहर ने अभ्यास वर्ग में लक्ष्मण सिंह निवासी छाता मथुरा को किसान संघ ब्रज प्रान्त का उपाध्यक्ष घोषित किया है।

अभ्यास वर्ग में आये किसान संघ कार्यकर्ताओं ने अंतिम सत्र में किसानों की समस्याएं भी उठायीं। गौवंश से फसलों में नुकसान हो रहा है, शासन प्रशासन के अनेक प्रयासों के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पा रही है, छाता मथुरा में बंद शुगर मिल से करीब 348 गांव प्रभावित है, 200 यूनिट बिजली किसानों को मुफ्त मिले, विद्युत कटौती, गलत समय पर वसूली। चोरी की झूठी शिकायतों पर विजिलेंस छापेमारी कर उपभोक्ता गलत फंसाये जा रहे हैं और विद्युत जेई, एसडीओ, अधिशाषी अभियंता भ्रष्टाचार कर किसानों को लूट रहे हैं। इतना ही नही गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles