Home » ट्रांस यमुना कॉलोनी में दिन दहाड़े बाइक सवारों ने दिया लूट को अंजाम

ट्रांस यमुना कॉलोनी में दिन दहाड़े बाइक सवारों ने दिया लूट को अंजाम

by pawan sharma

आगरा। थाना एत्माद्दौला अंतर्गत यमुना कॉलोनी फेस वन की रहने वाली सुधारानी गुप्ता पत्नी श्री बृज मोहन गुप्ता करीब 4 बजे हेरिटेज स्कूल के पास मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी। चप्पल उतारते समय पीछे से ही आ रहे दो बाइक सवार में से एक युवक ने पीछे से सुधा रानी गुप्ता के गले से झपट्टा मारकर तेजी से चेन तोड़कर हेरिटेज स्कूल की तरफ भाग गए। लुटेरों के चेन खींचने की वजह से पीड़िता के गले में खरोच भी आ गई। घटना के बाद से ही पीड़िता बहुत ही भयभीत है। कुछ भी बोलने में समर्थ नहीं है।

घटना की सूचना के तुरंत बाद ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला से घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने आसपास कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की लेकिन उसमें कहीं भी लुटेरों का कोई भी सुराग नजर नहीं आया।

ट्रांस यमुना कॉलोनी में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एक एलआईसी व्यवसाई के घर के सामने ही उनकी माता के गले से चेन खींचकर भाग गए थे जिसके आरोपी आजतलक पकड़ में नहीं आये।

Related Articles

Leave a Comment