Home » आज गांधी जी होते तो भारत का परिदृश्य बदला हुआ होता – डॉ. अरविंद दीक्षित

आज गांधी जी होते तो भारत का परिदृश्य बदला हुआ होता – डॉ. अरविंद दीक्षित

by admin

आगरा। डॉ. भीमरॉव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में जुबली हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के चित्र पर कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

गांधी जी को आज की प्रासंगिकता में समझने की आवश्यकता है, यह कथन है कुलपति डॉक्टर अरविंद कुमार दीक्षित का। डॉ दीक्षित जुबली हॉल में महात्मा गांधी को समर्पित एक समारोह में अध्यक्ष शासन से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के मूल्यों को हमें मन, वचन और कर्म से मनाने की जरूरत है। यह नहीं हो सकता है कि हम उनके नाम का प्रयोग करें और उनके विरुद्ध आचरण करें। कुलपति ने कहा कि आज समस्त विश्व गांधी जी के सिद्धांतों को आत्मसात कर रहा है, उन्होंने याद दिलाया कि यदि आज गांधी जी होते तो भारत का परिदृश्य बदला हुआ होता। उन्होंने यह भी स्मरण दिलाया कि गांधी जी ने कांग्रेस को उसका उद्देशय पूर्ण होने के कारण भंग किए जाने की संस्तुति की थी। डॉ दीक्षित का कहना था की हमें गांधी जी के विचारों को हर स्तर पर राष्ट्रीय परिपेक्ष में अपनाना है और इस दिशा में हम आगे बढ़े। इससे पूर्व कुलपति जी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और 2 मिनट का मौन भी रखा।

जुबली हॉल के कार्यक्रम में प्रो. सुगम आनंद, प्रो. मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रो. विनीता सिंह इत्यादि की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही, कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह ने किया।

इससे पूर्व कुलपति ने वसंत पंचमी के अवसर पर गृह विज्ञान संस्थान एवं बेसिक साइंस में मां सरस्वती की पूजा की और विधिवत रूप से पूजन कराया। गृह विज्ञान संस्थान की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने इसमें भाग लिया। निदेशक डॉ. सुनंदा खन्ना, प्रो. अचला गक्खड़, डॉ. अंकिता गुप्ता एवं सलीम जावेद इत्यादि ने सहभागिता की।

Related Articles