Home » बेज़ुबानों पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लोगों में आक्रोश

बेज़ुबानों पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लोगों में आक्रोश

by admin
https://moonbreaking.com/policeman-broke-leg-of-bus-driver-for-not-getting-side-officers-did-not-help/

Agra. आगरा में दो ऐसी घटना सामने आई जिसने ताजनगरी को शर्मशार कर दिया। अज्ञात लोगों ने गोवंशों के साथ बेजुवान श्वानों को अपना शिकार बनाया। अज्ञात लोगों ने इन बेज़ुबानों पर ज्वलनशील प्रदार्थ डाल दिया जिससें यह बेजुबान जल गए। इन दोनों घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।

पहली घटना थाना खंदौली क्षेत्र के नाउ की सराय की है। यहाँ पर कुछ अज्ञात व असामाजिक तत्वों ने तीन श्वानों पर ज्वलनशील प्रदार्थ डाल दिया। इस घटना से श्वान पूरी तरह झुलस गए। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना था कि इस घटना ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। श्वानों को एसिड से जला देख क्षेत्र के एक युवक तुरंत पशु चिकित्सक को लेकर आया और तीनों का इलाज किया।

युवक ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कि तो उन्हें इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता है। उनका कहना था कि रात को चोर और बदमाश आ जाते है जिन्होंने पकड़ में न आने के कारण इस घटना को अंजाम दिया होगा।

दूसरी घटना जगदीशपुरी के बिचपुरी इलाके का है। कुछ अराजक तत्वों ने एक गाय व दो गाेवंश पर तेजाब डालकर जला दिया। अराजक तत्वों की हरकत से इलाके तनाव का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल और गोरक्षा विभाग के पदाधिकारियों के गाय और दोनों गोवंश को प्राथमिक उपचार दिया। एक गोवंश के गंभीर रूप से झुलसने पर उसे इलाज के लिए नोएडा भेजा गया है। बजरंग दल और गोरक्षा विभाग के प्रमुख संजय मल्होत्रा समेत अन्यपदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संजय मल्होत्रा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles