Home » पोलियो के प्रति जागरूक करने को स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जन जागरण अभियान

पोलियो के प्रति जागरूक करने को स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जन जागरण अभियान

by admin

आगरा। पोलियो के प्रति आम जनमानस को जागरूक बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जन जागरूकता रैली का शुभारंभ आगरा कॉलेज मैदान से शुरू हुई जिसका समापन सुभाष पार्क पर किया गया। जन जागरूकता रैली को डीएम पीएन सिंह और सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने हरी झंडी दिखाकर व गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया गया। इस रैली में स्कूली बच्चों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए और लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक बनाया। लोगों से अपील की गयी कि अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप जरूर पिलवायें।

सीएमओ मुकेश वत्स ने बताया कि पोलियो के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से पोलियो ड्रॉप्स अपने बच्चों को क्यो पिलाना जरूरी है, इसकी जानकारी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पांच चरणों मे यह अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत आज से हुई है।

सीएमओ मुकेश वत्स का कहना है कि भारत मे पोलियों खत्म हो चुका है लेकिन सीमावर्ती देश पाकिस्तान में इसका प्रकोप बरकरार है। पाकिस्तान से पोलियों के भारत आने की आशंका है जिसके चलते पोलियों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है जो निरंतर चलता रहेगा।

इस मौके पर एसीएमओ डॉ यूके त्रिपाठी, डॉ संजीव वर्मन, डॉ सर्वेश अग्निहोत्री और डीएमओ आरके दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Related Articles