Home » एनीमिया मुक्त भारत बनाने में सभी धर्मों के गुरु भी देंगे सहयोग, जानिए कैसे

एनीमिया मुक्त भारत बनाने में सभी धर्मों के गुरु भी देंगे सहयोग, जानिए कैसे

by admin

आगरा। एनीमिया मुक्त भारत अभियान जिले में साकार बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियानों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में लोगों को इसके प्रति जागरूक करेगा तो वहीं इस अभियान में धर्म गुरुओं का भी सहयोग लिया जाएगा। एनीमिया मुक्त भारत जिला स्तरीय अभियान में धर्म गुरु भी अपना सहयोग कर लोगों को जागरूक करे इसको लेकर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैम्प कार्यालय पर धर्मगुरू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महन्त योगेशपुरी, मौलाना उजैर आलम नायब, ज्ञानी कुलविन्दर सिंह, फादर सुरेश दयाल, बन्टी ग्रोवर ने प्रतिभाग किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार वत्स ने धर्म गुरुओं को एनीमिया की विस्तृत जानकारी देते हुए इस बीमारी के लक्षणों के बारे में बताया। सीएमओ ने अवगत कराया गया कि एनीमिया शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाओं की कमी या खराब लाल रक्‍त कोशिकाओं के कारण होता है। इसके कारण शरीर के अंगों में ऑक्‍सीजन पहुंचना कम हो जाता है। यह एक स्वास्थ्य परिस्थिति है जिसमें लाल रक्तकणों की संख्या और उनके आक्सीजन वहन करने की क्षमता शरीर की जैव क्रियाओं की आवश्यकता जो उम्र, लिंग, भौगौलिक ऊंचाई, धूम्रपान की लत और गर्भावस्था के दौरान अलग-अलग होती है। एनीमिया के कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आना, विकास में मन्दता है। एनीमिया का मुख्य कारण बच्चों एवं प्रजनन उम्र की महिलाओं में आयरन की कमी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश वत्स ने धर्म गुरुओं से इसके प्रचार-प्रसार हेतु अपील की। उनका कहना था कि धर्म गुरु अपने अपने स्तर से पूजा और इबादत के दौरान एकत्रित होने वाले लोगों को इसकी जानकारी दे। चाहे वो मंदिर में आरती के दौरान, मस्जिद में नमाज या फिर चर्च में पूजा का समय हो।

धर्म गुरुओं ने भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश वत्स को आश्वासन दिया है कि वे अपने अपने स्तर से लोगों को एनीमिया के प्रति जागरूक बनायेगे और विभिन्न तकरीरों के दौरान एनीमिया के बारे में अपने अपने समुदाय के लोगों को समय-समय पर बताते रहेंगे। धार्मिक स्थानों पर होने वाले एलानों/उदघोषणा में एनीमिया की रोकथाम से सम्बन्धित सरकार द्वारा किये जा रहे उपायों खासकर इस अभियान में स्कूलों में दिये जाने वाले आई.एफ़.ए (आयरन की गोली) एवं गर्भवती महिलाओं को वी़एच़एस़एऩडी / स्वास्थ्य ईकाई द्वारा दी जाने वाली गोली का निरन्तर सेवन व अन्य उपायों के बारे मे बताएंगे। एनीमिया के प्रति समुदाय में फैली भ्रान्तियों का दूर करने हेतु यथा सम्भव बैठकों का आयोजन करेंगे
जिससे आगरा जिला एनीमिया मुक्त बन सके।

Related Articles