Home » कोहरे के आगोश में समाई ताजनगरी, पारा गिरने के साथ बढ़ी गलन

कोहरे के आगोश में समाई ताजनगरी, पारा गिरने के साथ बढ़ी गलन

by admin
Freshness engulfed in fog, melting increased as mercury fell

आगरा। ताजनगरी में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। तापमान गिरने से गलन बढ़ती जा रही है जिसके चलते कड़कड़ाती ठंड में मजबूरन ही लोग घरों से बाहर निकलते हैं। गुरुवार को सुबह के अलावा रात में भी कोहरे की मोटी चादर ने शहर से लेकर गांव तक सभी क्षेत्रों को अपने आगोश में ले लिया है जिसकी वजह से जीरो विजिबिलिटी होने के चलते हाईवे पर बसें और अन्य दोपहिया और चार पहिया वाहन रेंगते हुए नजर आए।

जनवरी महीने के आखिर में आगरा में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते मौसम विभाग ने भी आगरा में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शीत लहर से बचने और वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं। फिलहाल शीत लहर और कोहरे के चलते आम जनमानस का जीवन और यातायात व्यवस्था दोनों पर ही असर देखा जा रहा है।

ताजनगरी में आज गुरुवार को घने कोहरे के चलते जीरो विजिबिलिटी देखने को मिली। पहले तो सुबह के वक्त कोहरे ने पूरी ताजनगरी को अपने आगोश में ले लिया था। उसके बाद शाम होते ही दोबारा से घना कोहरा छा गया और इस दौरान दृश्यता भी काफी कम थी। वहीं सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। इस कोहरे की चादर इस कदर दिखाई दे रही थी जैसे कि धुएं की कोई धुंध हो जिसके चलते बहुत पास की चीजों को भी साफ तौर पर नहीं देखा जा सकता था। ऐसे में वाहन चालक साइड लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से वाहन चलाते दिखाई दिए।

Related Articles