Home » 22 सितंबर से होगी पांच दिवसीय ताज़ रंग महोत्सव की शुरुआत, देखिये पूरा कार्यक्रम

22 सितंबर से होगी पांच दिवसीय ताज़ रंग महोत्सव की शुरुआत, देखिये पूरा कार्यक्रम

by admin

आगरा शहर में विभिन्न विधाओं के अंतरराष्ट्रीय कलाकार जुटने जा रहे है। पांच दिनों तक चलने वाले ताज रंग महोत्सव का शुभारंभ 22 से 26 सितम्बर को होली पब्लिक स्कूल सिकन्दरा में होने जा रहा है। पांच दिनों तक अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाएँगे। इस पूरे आयोजन की जानकारी एक प्रेसवार्ता के दौरान आयोजक ने दी।

पांच दिवसीय ताज रंग महोत्सव का आयोजन नटरांजलि थिएटर आर्ट द्वारा किया जा रहा है। देश विदेश से आने वाले प्रतिभागी “आओ सहेजें संस्कार” थीम पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन में देश विदेश की संस्कृति देखने को मिलेगी। पिंड बलूची में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजको द्वारा ताज रंग महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया और इस पूरे आयोजन की जानकारी दी।

आयोजकों ने बताया कि 22 सितंबर को सुबह 11:30 उद्घटान होगा और नाट्य पितामह स्वर्गीय राजेन्द्र रघुवंशी को समर्पित नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला के साथ ही नृत्य, नाटक व संगीत की विभिन्न प्रतियोगितायें प्रारम्भ होंगी। शाम को 5 बजे यमुना हाथी घाट पर भव्य यमुना आरती का आयोजन एवं अतिथि देवो भव् की परम्परा पर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का स्वागत् व सम्मान किया जायेगा।

23 सितम्बर को तीन सत्र में आयोजन होगा। प्रथम सत्र में 11 बजे से नुक्कड़ नाटक, नृत्य व संगीत प्रतियोगिता एवं प्रदर्शन होगा। द्वितीय सत्र में 2 बजे से काव्य श्रृंगार, सप्त-ऋषि सम्मान, नृत्य, नाट्य संगीत व रंगारंग कार्यक्रम होंगे और तृतीय सत्र में शाम 6 बजे से नाटक, नृत्य व संगीत, ग्रुप डांस, कलासाधक सम्मानित होंगे।

24 सितम्बर को प्रथम सत्र सुबह 11 बजे से नुक्कड़ नाटक, नृत्य व संगीत प्रतियोगिता एवं प्रदर्शन होगा। द्वितीय सत्र में 2 बजे से पारम्परिक परिधान श्रृंगार, शहर की अग्रणी संस्थाओं को ‘नवरत्न सम्मान’, नृत्य, नाट्य, संगीत व रंगारंग कार्यक्रम होंगे, तृतीय सत्र शाम 6 बजे से नाटक, नृत्य व संगीत, ग्रुप डांस, कलासाधक सम्मान होंगे।

25 सितम्बर को प्रथम सत्र में सुबह 11 बजे से नुक्कड़ नाटक, नृत्य व संगीत प्रतियोगिता एवं प्रदर्शन होगा। द्वितीय सत्र में दोपहर 2 बजे से संगीत श्रृंगार (कराओके सिंगिंग), महिला सशक्तिकरण को समर्पित ताज नवशक्ति सम्मान’,नृत्य, नाट्य, संगीत व रंगारंग कार्यक्रम होंगे,
तृतीय सत्र शाम 6 बजे से नाटक, नृत्य व संगीत, ग्रुप डांस, कलासाधक सम्मान होंगे

26 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से रंगजुलूस की शुरुआत शाहगंज सोमनाथ धाम से हेमन्त भोजवानी के संयोजन में होगी। रंगजुलूस के दौरान ही फोटॉग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से विभिन्न पांच दिवसीय प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण के साथ ही महोत्सव सम्पन्न होगा।

महोत्सव संयोजिका अलका सिंह ने बताया कि इस वर्ष “आओ सहेजें संस्कार” की थीम पर आधारित महोत्सव में लगभग 400 देश विदेश से आये अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ ही एक ही मंच पर आगरा की प्रतिभाएं भी अपना हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

इस मौके पर मनकामेश्वर महंत योगेश पुरी, होली पब्लिक के प्रबंधक संजय तोमर, संजय कर्णवाल, नरेश बेरी, यमुना सत्याग्रही अश्विनी कुमार मिश्र, रवि मेहरोत्रा, बंटी ग्रोवर, नेमीचंद वार्ष्णेय, विनय चंढोक, रितु गोयल, लालाराम तैनगुरिया, रोहित कात्याल व अमित कौरा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment