Home » डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कल आगरा में, कर सकते हैं औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कल आगरा में, कर सकते हैं औचक निरीक्षण

by admin

Agra. 9 सितंबर को सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आगरा आ रहे हैं। शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बृजेश पाठक आगरा के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम को वह भाजपा कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में बैठक करेंगे और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लेने के साथ-साथ संगठन की भी जानकारी लेंगे। अगले दिन किसी भी स्वास्थ्य इकाई का निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ साथ प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप की स्थिति है।

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन शनिवार को वे सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर अधिकारियों की धड़कन बढ़ी हुई है। वे स्वास्थ्य केंद्र या किसी विभाग का भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम जनकपुरी एवं रामबारात आयोजन से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा कर सकते हैं। दोपहर बाद वे रवाना हो जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इन दिनों ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। बरेली, बदायूं, मैनपुरी के बाद नौ सितंबर की शाम को आगरा पहुंचेंगे। वे सड़क मार्ग से भ्रमण पर हैं। पहले दिन यानि शुक्रवार शाम को न तो कोई औचक निरीक्षण है और न ही अधिकारियों के साथ कोई बैठक प्रस्तावित है।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment