Home » ट्रांस यमुना कॉलोनी में घर में सिलेंडर में लगी आग, पीआरवी सिपाहियों ने महिला समेत तीन बच्चों को बचाया

ट्रांस यमुना कॉलोनी में घर में सिलेंडर में लगी आग, पीआरवी सिपाहियों ने महिला समेत तीन बच्चों को बचाया

by admin
cylinder fire at house in trans yamuna colony

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी में चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग। पीआरवी सिपाहियों ने महिला समेत तीन बच्चों को बमुश्किल बचाया।

घटना गुरुवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी महेश चंद गोयल पुत्र हरविलास परिवार के साथ रहते हैं। वह किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। दोपहर को नीचे की मंजिल पर उनके बच्चे बैठे थे। दूसरी मंजिल पर एक कमरा है। इसमें रसोई है। उनकी पत्नी शारदा चाय बना रही थीं।

तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। उन्होंने शोर मचाया। तब उनकी बेटी नंदिनी, खुशी और बेटा अनंत मां को बचाने के लिए दौड़े। इसी बीच आग विकराल हो गई। वे भी लपटों के बीच घिर गए।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। जानकारी मिलते ही पीआरवी 10 पर तैनात सिपाही वरियार सिंह व श्यामसुंदर घटनास्थल पर पहुंच गए।

दोनों ने साहस दिखाते हुए सबसे पहले परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद सिलेंडर को निकालकर मिट्टी, रेत की मदद से सिलेंडर में लगी आग को बुझा दिया। सिपाहियों की सूझबूझ से परिवार की जान बच सकी।

घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी। लोगों का कहना था कि अगर सिपाही सूझबूझ नहीं दिखाते तो आग और फैल सकती थी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment