Home » बोदला में हमलावरों ने बिल्डर को मारी गोली, क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस मौके पर

बोदला में हमलावरों ने बिल्डर को मारी गोली, क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस मौके पर

by admin
Builder shot in broad daylight in Agra

आगरा। आगरा के बोदला में बिल्डर को गोली मारी। हमलावर फरार।

आगरा में गुरुवार दिनदहाड़े फिर सनसनी फैल गई। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक मॉल में बिल्डर को गोली मार दी गई। सरे बाजार गोली चलने से सनसनी फैल गई। हमलावर फरार हो गए। घायल बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात गुरुवार शाम चार बजे की है। सेक्टर एक में बिल्डर राजीव गुप्ता बोदला स्थित एक मॉल में अपने कार्यालय पर किसी काम से गए थे। इसी बीच हमलावर वहां आए और उन्हें गोली मार दी। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हमलावर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हमलावरों का बिल्डर राजीव गुप्ता से कुछ विवाद चल रहा है। बातचीत के दौरान हमलावरों ने उन्हें 3 गोली मारी है जिससे राजीव गुप्ता लहूलुहान होकर गिर पड़े। वहीं घटना की सूचना होने पर एसपी सिटी विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं बोदला पुलिस चौकी का फोर्स मौके पर पहुंच गया है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment