Home » पहाड़ों में उगने वाले ट्यूलिप की खेती आगरा में, औद्योगिकी क्लब ने पाई ख़ास उपलब्धि

पहाड़ों में उगने वाले ट्यूलिप की खेती आगरा में, औद्योगिकी क्लब ने पाई ख़ास उपलब्धि

by admin
Cultivation of tulips growing in the mountains in Agra, industrial club got a special achievement

Agra. आगरा के औद्यानिकी (हॉर्टिकल्चर) क्लब ने भरतपुर हाउस में बहुत ही मनमोहक व आकर्षक रूप से सुसज्जित बगीचे में आगरा के प्रथम ट्यूलिप शो का आयोजन किया। आमतौर पर ट्यूलिप पहाड़ी क्षेत्रों मे उगने वाला पुष्प है, परंतु आगरा के औद्यानिकी क्लब ने आगरा में ट्यूलिप की खेती करके उद्यान विज्ञान के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। इस शो में अत्यंत खूबसूरत लाल, गुलाबी, पीले और नारंगी रंग के ट्यूलिप के फूलों का प्रदर्शन किया गया।

पूरे उद्यान में रंग-बिरंगे ट्यूलिप के फूल बहुत ही चित्ताकर्षक रूप से सभी का मन मोह रहे थे। इस शो के निर्णायक मंडल के रूप में लवली कथूरिया और डेज़ी गुजराल उपस्थित रहीं। दोनों ही निर्णायकों ने निष्पक्षता एवं सूझ-बूझ के साथ शो के विजेताओं की घोषणा की।

आगरा के इस प्रथम ट्यूलिप शो के विजेता डॉ. मुकुल पंड्या, कंचन आहूजा और अनीता मुंजाल रहीं। निक्की चोपड़ा,मोनिका अग्रवाल, मधुलिका गुप्ता,सुधा कपूर, राधिका डांग,सोनी ग्रोवर,रचना अग्रवाल की इस शो में उपस्थित सराहनीय रही।

लवली कथूरिया ने घोषणा की कि वे सभी अगले वर्ष जलकुंभी ( ह्यासिंथ ) उगाएँगे और फिर एक भव्य शो का आयोजन करेंगे। लवली कथूरिया ने बताया कि इस शो ने कई अन्य लोगों को ट्यूलिप उगाने के लिए प्रेरित किया है और आने वाले वर्षों में ट्यूलिप आमतौर पर सर्दियों के मौसम में उगाए जाने वाले फूलों में मुख्य रूप से उगाया जाएगा।

Related Articles