Home » कांग्रेसी बढ़ाएंगे प्रदेश कबीना मंत्री एस. पी. सिंह बघेल की मुश्किलें, जानिए कैसे

कांग्रेसी बढ़ाएंगे प्रदेश कबीना मंत्री एस. पी. सिंह बघेल की मुश्किलें, जानिए कैसे

by pawan sharma

आगरा। राफेल डील मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा को छोड़ने के मूड़ में नजर नही आ रही है। राफेल डील को लेकर युवा कांग्रेस भाजपा को घेरने की तैयारियों में लगी हुई है। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक साथ 6 अक्टूबर दिन शनिवार को भाजपा के बड़े नेताओं को घेरने और उनके आवास पर प्रदर्शन करने की रणनीति बना ली गई है।

आगरा में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर के नेतृत्व में राफेल डील मामले में प्रदेश के कबीना मंत्री एसपी सिंह बघेल के आवास को घेरने और वहा प्रदर्शन करने की तैयारी की गई है। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नदीम नूर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सभी को इस प्रदर्शन से संबंधित जिम्मेदारियां सौपी।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर का कहना है कि राफेल डील मामले को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव से भाजपा के बड़े नेताओ के आवास घेरने और प्रदर्शन करने के निर्देश मिले है। शनिवार को एक साथ प्रदर्शन कर इस मामले को उठाया जाएगा और भाजपा की पोल खोली जाएगी जिससे राफेल डील का खुलासा हो सके।

जिलाध्यक्ष नदीम नूर का कहना है कि राफेल डील मामले में एक लाख 30 हजार करोड़ का खेल है जिसे भाजपा छुपाना चाहती है लेकिन इसे देशवासियों के सामने हर स्थिति में लाकर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Comment