आगरा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व को कांग्रेसियों ने विधवा आश्रम में रह रही महिलाओं के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पीसीसी सदस्य संजय शर्मा और मधुरिमा शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी विधवा आश्रम पहुंचे जहां पर कांग्रेसियों ने मकर संक्रांति के पर्व पर प्रकाश डाला और इस आश्रम में रह रही महिलाओं की सेवा भी की।
कांग्रेसियों की ओर से इस पावन पर्व पर इस आश्रम में रह रही समस्त महिलाओं को कंबल वितरित किए गए साथ ही उन्हें खानपान की वस्तु के साथ-साथ मूंगफली और गजक भी दी गई। कांग्रेसियों की ओर से मिले इस सम्मान को पाकर सभी महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई और कांग्रेसियों को आशीष भी दिया।
इस अवसर पर कांग्रेसियों का कहना था कि हर वर्ष कांग्रेसी एकत्रित होकर मकर संक्रांति पर यहां आते हैं और यहां पर रहने वालों की सेवा ही की जाती है जिससे इस पावन पर्व का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।